खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के धरमपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कई बच्चे पीलिया और डेंगू से प्रभावित हो गए हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार काे स्कूल पंहुचकर नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा मचाया और लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के 10 बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर मंगलवार काे अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर बच्चों के लक्षणों को देखते हुए पीलिया से ग्रसित होने की आशंका जता रहा हैं, इस बात की जानकारी मिलने पर स्कूल पहुंचे बच्चों के परिजनों ने बताया कि बच्चे कमजोर हो चुके हैं, उनके आंखों के नीचे काले धब्बे के साथ गड्ढे पड़ गए हैं, लगभग 25 बच्चे पीलिया और 3 बच्चे डेंगू से ग्रसित हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चाें के बीमारी पड़ने के बाद स्कूल प्रशासन ने 19 अक्टूबर से ही छुट्टी घोषित कर दिया, जबकि छुट्टियां 21 अक्टूबर से शुरू होनी थी, इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को साधारण इलाज के बाद परिजनाें के हवाले कर दिया गया था। उनका कहना है कि बच्चों की हालत बिगड़ती जा रही है, और वे उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जा रहे हैं।
एनएसयूआई ने सही इलाज और जांच नहीं करवाये जाने का आराेप लगाते हुए, इस मामले में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर स्कूल प्रबंधन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

