खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चन्द्रा द्वारा जिले के थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश, माफी बदमाशों को थानें में बुलाकर स्वयं चर्चा कर शांति पूर्ण समाज मे रहने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। उन्हें यह भी आश्वस्त किया गया कि वे समाज के में रहकर अच्छा कार्य करें,यदि उनका आचरण लगातार अच्छा रहा तो उन्हें माफी में लाया जा सकता है। थाना क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के उपर लगातार धमतरी पुलिस द्वारा नजर रखी जायेगी,गुंडे बदमाशों एवं चाकू बाजी करने वालों कि अब खैर नहीं।
डीएसपी नेहा पवार द्वारा निगरानी गुंडा बदमाशों से चर्चा कर अच्छा कार्य कर समाज में रहने के लिए चेतावनी दिये। भविष्य में भी अपनी आदतों मेन.सुधार नही किये जाने पर इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जायेंगे। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों के बदमाशों तथा अड्डेबाजी करने वाले लोगों के विरुद्घ सघन कार्यवाही करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं।
साथ ही थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्घ प्रतिबंधात्मक व माइनर एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजने के लिए निर्देशित किया गया। आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों तथा व्यस्तम क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग किए जाने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पेट्रोलिंग के साथ साथ ही थाना क्षेत्र के बदमाशों अड्डे बाजों तथा लड़ाई झगड़ा करने वालों अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के विरुद्घ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों तथा चाकू बाजी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

