खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर फिर एक बार तंज कसा है। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस द्वारा आकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा कि, रायपुर दक्षिण में कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं हैं इसलिए बालोद जिले के निवासी को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं मंगलवार को भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरा था। कैंडिडेट तय नहीं कर पाने पर तंज कसते हुए कहा था कि, पूरे देश में केवल वायनाड में कांग्रेस एक जगह चुनाव लड़ रही है। वहां पर राहुल गांधी के इस्तीफ़े के साथ प्रत्याशी घोषित कर दिया था। कांग्रेसी जब वायनाड से फ्री हो जाएंगे तब ध्यान आयेगा की देश में और कहीं भी चुनाव है। कांग्रेस का मतलब नेहरू खानदान है।
दरअसल, सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, किसी भी अंचल के विषय पर निर्णय लिए जाते हैं वह महत्वपूर्ण होता है। प्राधिकरण चर्चा में ही जगदलपुर मेडिकल कॉलेज निकल गए जो अब बन भी गया। उन्होंने कहा कि,वायनाड सीट से लेकर रायपुर दक्षिण तक दो राज्य है। भाजपा सभी चुनाव को गंभीरता से लड़ती है। कांग्रेस के नेतृत्व को समय मिलेगा की नहीं? चुनाव हारने के बाद कैसे करेंगे।
कांग्रेस के विजय शर्मा के विधायक बनने के बाद बढ़ी घटना वाले बयान पर कहा कि, सूरजपुर, लोहरीडीह, बलौदाबाज़ार में गंभीर अपराध हुए। दाढ़ी में तिनका तो कांग्रेस के ही दिख रही है। कांग्रेस को अपनी दाढ़ी थोड़ी साफ़ करनी चाहिए। अपराधियों के साथ कांग्रेस के फ़ोटो फ्रेम करना चाहिए।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

