खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के हिरोली गांव में DRG जवान के भाई पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने जवान के घर में घुसकर उनके भाई पर धारदार हथियार से कई वार किए। इस घातक घटना के दौरान हमलावरों ने “लाल सलाम” के नारे लगाए, जिससे नक्सलियों की संलिप्तता की संभावना बढ़ गई है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात डीआरजी जवान के घर अज्ञात हमलावर घुस गए और उनके भाई लक्ष्मण कुंजाम पर धारदार हथियार से से कई वार किए। बेरहमी से घायल करने के बाद आरोपी लक्ष्मण को मृत समझकर वहां से फरार हो गए। घटना के दौरान हमलावरों ने “लाल सलाम” के नारे भी लगाए, जो नक्सल गतिविधियों की आशंका को बढ़ाते हैं। घटना के बाद परिजनों ने लक्ष्मण को तुरंत किरंदुल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच नक्सल गतिविधियों और व्यक्तिगत रंजिश दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

