खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा उपचुनाव से डरी हुई है जिससे शक्ति प्रदर्शन नहीं कर रही है, इस चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की हैं, साथ ही कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है भाजपा शासन काल में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं, सरकार को 1 नवंबर से 3217 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी करना चाहिए।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहें है नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो रहे है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सभी चुनाव में शक्ति प्रदर्शन करती थी लेकिन इस बार नहीं कर रही है, उनकी शक्ति खत्म हो चुकी है। चुनाव में प्रदर्शन करने वाले शक्ति को अगर छत्तीसगढ़ की सुरक्षा के लिए लगाती तो बलौदाबाजार और कवर्धा जैसे घटना नहीं घटती। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी है कड़ी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे दक्षिण की जनता बृजमोहन अग्रवाल को वोट करती थी लेकिन सुनील सोनी जैसे निष्क्रिय प्रत्याशी को रायपुर दक्षिण की जनता वोट नहीं करेगी कांग्रेस की जीत होगी।
दीपक बैज ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया है, उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। सरकार राजीव गांधी किसान योजना की चौथी किस्त नहीं दी है, 6 महीने बाद ही लगातार मंत्रियों के निवास का घेराव हो रहा है। यह सरकार की नाकामी को दर्शाता है, 4 साल होते होते भाजपा के नेता अपने क्षेत्र नहीं जा पाएगी जनता इतनी आक्रोशित हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

