खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे हाई प्रोफाइल सीट जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है. रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रायपुर दक्षिण में उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की है। जिसे लेकर चारों तरफ चर्चाएं हैं कि आखिर कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में किस प्रत्याशी को उतारा जाएगा।
बात दें कि अन्य 3 निर्दलीय प्रत्याशी उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकर फॉर्म चुके हैं। इस उपचुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा लगातार भाजपा पार्टी का रहा है। बृजमोहन अग्रवाल विधायक रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में 65 हजार से ज्यादा मतों से जीते हैं। अब उपचुनाव में पूर्व सांसद सुनील सोनी वहां से जीतेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिलने पर सीएम साय ने कहा कि वे उनका मामला है, हम विपक्ष को मजबूत मानकर ही काम कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार बनाई, जिसमें बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्डतोड़ मतों से 8वीं बार रायपुर दक्षिण जीत दर्ज की थी। वे साय केबिनेट में शिक्षा एवं संस्कृति विभाग के मंत्री बने। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायपुर सीट से जीत हासिल की और अब वे रायपुर लोकसभा सांसद बन गए। सांसद चुने जाने के बाद अब रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता अपना विधायक चुनने वाली है। इस उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है।
वहीं आज सरगुजा विकास प्राधिकरण की पहली बैठक है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने जा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद प्राधिकरण का पुनर्गठन हुआ है। आज सरगुजा विकास प्राधिकरण की पहली बैठक है, जशपुर जिले से प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 15 साल डॉ रमन सिंह जी के नेतृत्व में हमारी सरकार थी। उन्होंने सरगुजा और बस्तर आदिवासी बाहुलीय क्षेत्र में पर विकास पर फोकस करने के लिए प्राधिकरण का गठन किया था।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

