खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। इस योजना की राशि से महिलाएं न केवल अपने घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर रही है, बल्कि व्यवसाय को भी आगे बढ़ाने में उपयोग कर रही है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम फरहदा की श्रीमती द्रोपदी रात्रे ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि से अपने किराना दुकान को नई दिशा दी है।
श्रीमती द्रोपदी बताती है कि उनके परिवार में कुल 06 सदस्य हैं। पहले आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के कारण व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा था, लेकिन राज्य शासन द्वारा जब से महतारी वंदन योजना शुरू की गई है, तब से व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए नियमित रूप से उनके बैंक खाते में आता है। इसके लिए श्रीमती द्रोपदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह अर्थात साल के 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाती है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

