खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 20 जिलों में आज भी बूंदाबांदी के आसार हैं। आंधी-बारिश के बावजूद सबसे गर्म राजनांदगांव है, जहां 40 डिग्री टेम्प्रेचर है।
रायपुर, जगदलपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में मंगलवार शाम को अंधड़ के साथ बौछारें पड़ीं। जांजगीर-चांपा के पामगढ़ और बलौदाबाजार जिले के कसडोल में ओले गिरे। मौसम में अचानक बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में छोटेडोंगर में 20 मिलीमीटर, तोकापाल और अमलीपदर में 10 मिली मीटर बारिश हुई। आज भी धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अंधड़ और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। नमी और बादलों की वजह से दिन में गर्मी थोड़ी कम रहेगी। आज दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

