खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोदेखुर्द इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग धनराज साहू (उम्र लगभग 70 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग धनराज साहू ने बीड़ी पीने के बाद उसे जलती हालत में छोड़कर सो गए, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक वे 70 से 80% तक झुलस चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो चुका था। इस हादसे के बाद दोदेखुर्द इलाके में दहशत और दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

