खबर वर्ल्ड न्यूज-लोरमी। मुंगेली जिले में नगर पालिका का दर्जा पाने के बाद लोरमी में विकास की रफ्तार तो तेज हो गई है, लेकिन वार्ड नं. 07 में स्थित सरकारी शराब दुकान को लेकर नगरवासियों की नाराज़गी थमने का नाम नहीं ले रही है। अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान के कारण स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं और छात्र, असहज महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि, शराब दुकान के आसपास नशे में धुत लोगों का जमावड़ा रहता है। महिलाओं और स्कूली छात्रों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो गई हैं। कई बार नशे में झगड़े और मारपीट भी होते देखे गए हैं। जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। पार्षद शशांक वैष्णव ने बताया कि, लगातार असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ रही है। चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि, इन समस्याओं की जड़ कहीं न कहीं शराब दुकान ही है। इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने लोरमी के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा है।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

