खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का जमकर गुस्सा फूटा है। दरअसल, अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर पुलिस की टीम बेचुल भाटा गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उरगा पुलिस टीम शराब मिलने पर मात्रा बढ़ाकर जप्त करने की धमकी देती है और कार्रवाई से बचाने के नाम पर बड़ी रकम वसूलती है। पुलिस की टीम ने जैसे ही गांव में छापेमारी शुरू की, ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत बाद विवाद को शांत करवाया। यह घटना पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है।
बता दें कि पुलिस ने हाल ही में कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ कई कार्रवाई की हैं। 19 मई 2024 को आबकारी विभाग ने 66 लीटर कच्ची शराब और 600 किलो महुआ जब्त किया था। इसके अलावा, 625 लीटर महुआ और 135 पाव देशी शराब सहित भारी मात्रा में लहान जब्त किया गया था।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

