खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो युवकों को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। डीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दो साल पहले युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। युवती ने बताया कि एक अप्रैल 2022 को वेद परसदा में रहने वाला रामायण साहू उसे और उसकी सहेली को छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया।
वहां पर युवती और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे। रात को आरोपित रामायण और उसका साथी रामायण भोई पानी देने के बहाने कमरे में घुसे। रामायण भोई उसकी सहेली को जबरन कमरे से बाहर ले गया। इधर आरोपित रामायण साहू ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती अपनी शिकायत लेकर थाने जा रही थी। इस दौरान आरोपित के साथी मेलू और बबलू ने उसे रोककर शादी करा देने का आश्वासन देकर गुमराह करते रहे। इसी बीच युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई।
बाद में युवती ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे(36) निवासी भिलाई धनुहारपारा, मेलू उर्फ मेलाराम सारथी(53) निवासी मस्तूरी फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

