खबर वर्ल्ड न्यूज़-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने वाले बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को लेकर भिलाई 3 थाने में में जमकर विवाद हो रहा है, थाने में दोनो ही युवकों पर हाथ लात घुसे से जमकर मारपीट की जा रही है तो वही पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के सभापति कृष्ण चंद्राकर दोनो आरोपियों को लेकर भिलाई 3 थाने आए और जमकर दोनों ही युवकों के साथ जमकर हाथापाई भी की।
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिन पहले अपने भिलाई 3 स्थित निवास से निकलकर दुर्ग में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे थे इसी बीच भिलाई तीन सिरसा चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को काफिले को रोका और नारेबाजी करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि भूपेश बघेल को नीचे उतरकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाना पड़ा।
इसके बाद कांग्रेस ने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री से बदतमीजी करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए, दोनों युवकों को पुलिस थाने में लाने के बाद बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं, तो वही भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

