खबर वर्ल्ड न्यूज़-बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी भी कई नेताओं को निष्कासित कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने तीन और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनों नेताओं के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड नं 10 पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड नं 4 पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड नं 15 पार्षद प्रदीप तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों पार्षद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और शिवपुर चरचा नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ मतदान किया था।
गौरतलब है कि कोरिया जिला स्थित नगर पालिका शिवपुर चरचा के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं 4 अन्य पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव लाने मांग रखी थी। वहीं, पार्षदों की मांग के अनुसार फ्लोर टेस्ट कराया गया, जिसमें विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष को मात्र 3 वोट ही मिले। ऐसे में अध्यक्ष लालमुनी यादव को कुर्सी गंवानी पड़ी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

