खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। श्री संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में जारी आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 में रविवार को मुनिश्री जयपाल विजयजी म.सा., मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. एवं मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी म.सा. के पावन निश्रा में अनुमोदना समारोह का आयोजन किया गया। सिद्धि तप के चढ़ावे का लाभ लेने वाले सभी लाभार्थियों का बहुमान किया गया। बहुमान के लाभार्थी परिवार ने सिद्धि तप के चढ़ावों के लाभार्थियों का तिलक,माला,शॉल और पगड़ी से बहुमान किया।
मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी म.सा. ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने कैवल्यज्ञान प्राप्ति के दिन सबसे पहली देशना में चार प्रकार के धर्म की बातें कही थी। चार प्रकार के धर्म मानव जीवन के आधार स्तंभ हैं, मोक्ष मार्ग के स्तंभ है और इन चारों में से सबसे पहला आधार स्तंभ तीर्थंकरों ने दान धर्म को बताया है। शास्त्रकार कहते हैं आत्म कल्याण की शुरुआत दान धर्म से होती है। अनंत तीर्थंकरों ने जब चार धर्म की प्ररूपणा की तो सबसे पहले नंबर पर दान धर्म को रखा है। दान धर्म से धर्म, अध्यात्म,साधना और मोक्ष मार्ग की शुरुआत होती है। दान के बहुत सारे प्रकार हो सकते हैं लेकिन जैन शासन के अंदर जिन आज्ञा के अनुसार दान और दानवीरों की अनुमोदना होती है।
मुनिश्री ने कहा कि दान जिन आज्ञा के अनुसार होना चाहिए, आंखें मूंद कर नहीं करना चाहिए। जिन आज्ञा के अनुसार दानवीरों की अनुमोदना करने के लिए दान धर्म जैन शासन के अंदर ही देखने को मिलेगा। आज का दिन जिसने तपस्वियों की अनुमोदना की है, अपनी लक्ष्मी को न्योछावर कर महालक्ष्मी बनाई है,उन दानवीरों का अनुमोदना समारोह है।
मुनिश्री ने कहा कि संसार में हमने अनुमोदनाए बहुत की, प्रशंसाए बहुत की, ऐसी चीजों का समर्थन किया जो चीजें हमारे गले में बंधे पत्थर बनकर डूबाने का काम करती है लेकिन जैन शासन का दान पैराशूट जैसा है,जिसमें धर्म करने वाला आत्म उन्नति के सौपान चढ़ता है और अनुमोदना करने वाले भी आत्म उन्नति के सौपान चढ़ता हैं। अनुमोदना करने वाले का भी अनुमोदन करने वाले भी आत्म उन्नति के सौपान चढ़ाते हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

