खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा* के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा अपहृत /गुम बालक बालिकाओं का लगातार पतासाजी कर सकुशल बरामद किया जा रहा है।
चौकी पंतोरा क्षेत्र के अपहृता नबालिक बालिका जो दिनांक 25.06.2024 को दुकान समान लेने जा रही हु कहकर निकली थी जो वापस घर नही आने से उसके परिजनों के द्वारा आस-पास, रिस्तेदारों में पतासाजी किया किन्तु कही पता नही चला जिसकी सूचना रिपोर्ट पर चौकी पंतोरा थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 241/24 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान अपहृता नबालिक बालिका को दिनाक 21.08.2024 को बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से अपहृता का कथन कराया गया है। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366,376 (2) (ढ) भादवि. एवं 4, 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई है।
आरोपी सुखराम भारद्वाज निवासी ग्राम देंदुआ थाना नवागढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 24.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

