आपने अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल जी को विराजमान देखा होगा। भक्त, लड्डू गोपाल का ख्याल घर के किसी सदस्य की तरह ही रखते हैं। लड्डू गोपाल जी की पूजा में उन्हें नियमित रूप से स्नान करवाना, वस्त्र पहनना और भोग लगाना शामिल होता है। लड्डू गोपाल जी को स्नान करवाना भी उनकी पूजा का अहम हिस्सा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप लड्डू गोपाल जी को किन-किन चीजों से स्नान करवा सकते हैं।
प्रसन्न होंगे लड्डू गोपाल
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप लड्डू गोपाल को गोपी चंदन से भी स्नान करवा सकते हैं। गोपी चंदन को लड्डू गोपाल जी का प्रिय माना गया है। ऐसे में यदि आप इससे कान्हा जी को स्नान करवाते हैं, तो घर-परिवार में शुद्धता भी बनी रहती है और लड्डू गोपाल जी प्रसन्न होते हैं।
मिलेगा कान्हा जी का आशीर्वाद
लड्डू गोपाल जी को पंचामृत से स्नान करवाने का भी विशेष महत्व माना गया है। पंचामृत मुख्य रूप से दूध, दही, शहद, गंगाजल और घी को मिलाकर बनाया जाता है। स्नान करने के बाद आप इस पंचामृत का प्रसाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कान्हा जी का आशीर्वाद मिलता है।
कराएं इन चीजों से स्नान
आप लड्डू गोपाल जी को दूध में केसर मिलाकर भी स्नान करवा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक बनी रहती है और लड्डू गोपाल जी का आशीर्वाद आपके और आपके परिवार पर सदैव बना रहता है।
लगाएं इन चीजों का भोग
स्नान करवाने के बाद लड्डू गोपाल जी को अपनी श्रद्धा के अनुसार, माखन मिश्री, लड्डू, खीर या फिर हलवे का भोग लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भोजन हमेशा सात्विक होना चाहिए और साफ-सुथरा तरीके से बना होना चाहिए। लड्डू गोपाल जी के भोग में तुलसी दल डालना न भूलें। साथ ही भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करें, ताकि आपका भोग जल्दी स्वीकार्य हो –
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।’
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। K.W.N.S. यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

