खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। आज माताऐं अपने अपने बच्चों की दीर्घआयु के लिए हलषष्ठी (खमरछठ) का निर्जला व्रत रखा। हलषष्ठी का व्रत महिलाएं संतान सुख की कामना के लिए करती है। इस व्रत को करने से आपकी संतान की आयु लंबी होती है। यह व्रत संतान की आयु को बढ़ाने वाला माना जाता है। महिलाओं को इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार माने जाने वाले बलराम का जन्म हुआ था। हाल सस्ती के दिन महिलाओं को महुआ की दातुन करनी होती है। और साथ ही महुआ खाना भी जरूरी होती है। इस व्रत का मान्यता है कि भादो मास की कृष्णषष्ठी को रखा जाता है।
भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी को यह व्रत समर्पित होता है। जींद दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है वह भी इस व्रत को कर सकते हैं। भगवान के आशीर्वाद से उनकी भी खाली झोली भर जाएगी। यह व्रत बलराम जी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाने के लिए किया जाता है। व्रत करने वाली महिलाएं हाल से ज्योति गई फसल की कोई चीज नहीं खाती है और ना ही जमीन में उगाई कोई चीज खाती है। दरअसल हल को बलराम जी का शस्त्र माना गया है। इसलिए हाल से ज्योति गई चीजों का प्रयोग वर्जित माना जाता है। इस दिन तालाब में उगाई गई चीजों खाकर व्रत रखती है। यह व्रत सरिता तिवारी के यहां रखी गई थी जिसमें मुख्य रूप माताएं सरिता तिवारी, मंजू शर्मा, सविता राठौर, अंबा, सावित्री, तनुजा राठौर, दामिनीयादव, नीलिमा, अंजूसिंह आदि बहुत से महिलाएं उपस्थित रही।

