खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने 25 राज्यों के प्रभारी सचिव बदले जाने और देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है।उन्होंने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है। कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं, कहां है।
तीजा-पोरा पर महिलाओं को साय सरकार उपहार देगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त जारी करेंगे। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार भी इस त्योहार में सहभागी बन रही है। 70 लाख से अधिक महिलाओं को हम महतारी वंदन का लाभ दे रहे हैं। तीजा के पर्व पर हमारी माता-बहनों को उपहार दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 18 ट्रेनों के फिर से रद्द होने पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है। विकास से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना है ही नहीं। विकास के काम लगातार रेलवे में हो रहा है। कांग्रेस को देखना चाहिए 2014 के पहले रेलवे की क्या हालत थे। तेज गति से रेलवे विकास का काम कर रहा है। विकास के काम होते तो थोड़ा अवरोध होता है। देश के लोगों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी।
Trending
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप

