खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों के रद्द होने का का सिलसिला थम नहीं रहा है। रेलवे बीते तीन महीने में 350 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर चुका है। अब बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया- रायगढ़ सेक्शन में चौथी लाइन के कनेक्टिविटी कार्य को लेकर 18 ट्रेनों को फिर रद्द किया गया है। इसके अलावा 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने के साथ 3 ट्रेनों को रास्ते में समाप्त किया गया है। यह कार्य 10 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने से हावड़ा जाने वाली ट्रेन प्रभावित होगी। 6 मेमू स्पेशल के भी रद्द होने से रायगढ़, टाटानगर व इतवारी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।
रद्द होने वाली गाड़ियां
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितंबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर – टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 10, 13, 17 एवं 20 सितम्बर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 10, 14, 17 एवं 21 सितम्बर, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 14 एवं 21 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 16 एवं 23 सितम्बर, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
Trending
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

