खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सशस्त्र सीमा बल के 28वें बटालियन में कांस्टेबल के पद तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। मृतक जवान हरियाणा का रहने वाला था और भिलाई में ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी कर रहा था। आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बता दें कि दो दिन पहले भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल विपिन्द्र चन्द्र ने AK-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जवान उत्तराखंड का रहने वाला था और CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में पदस्थ था।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

