खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी पर रायपुर की एक इवेंट फर्म ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। यह धोखाधड़ी एक वर्ष पहले भजन संध्या आयोजन के नाम पर की गई।
इवेंट कंपनी की संचालिका प्रगति पांडे ने बताया है कि हंसराज रघुवंशी का कार्यकम 11 जून को 23 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम होना था मगर गायक हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी ने 10 लाख 20 हज़ार रूपए नगद के अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के मध्यम से लाखों रुपए लिये जिसके बाद कार्यक्रम आज तक किया ही नहीं। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार हंसराज रघुवंशी को या तो पैसा वापस देना था या फिर कोई नई तारीख मगर उन्होंने दोनों में से कोई भी तरीका अपनाया नहीं है। युवती ने अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट कम्पनी और हंसराज रघुवंशी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
यह मामला तूल पकड़ सकता है। हंसराज,गुढ़ियारी में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देने रायपुर आ रहे हैं। पुरानी बस्ती पुलिस पूछताछ के लिए हंसराज को तलब या जाकर पूछताछ कर सकती है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

