खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन के घर से राखी बंधवाकर वापस अपने घर जा रहे युवक की लाश दूसरे दिन गांव से कुछ दूर स्थित रेल पटरी पर पड़ी मिली है, परिजनों ने घटना में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, उनका मानना है कि ट्रेन की ठोकर लगने या चपेट में आने से केवल सिर पर चोट का निशान आना संभव नहीं है।
तमनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बासनपाली निवासी सूरज विश्वकर्मा पिता महेत्तर विश्वकर्मा बरकसपाली घरघोड़ा निवासी रमेश चौधरी का डंपर चलाने का काम करता था। रक्षाबंधन के दिन अपने दोस्त दिनेश को साथ लेकर बुआ के घर राजापारा मोहल्ला गए थे जहां शराब के नशे में अपनी बुआ के घर रुक गया और अपने दोस्त को वापस भेज दिया। रात्रि करीब 8.30 बजे वह अपने घर जाने के लिए पैदल निकलने की बात उसकी बुआ ने पुलिस को बताया है। जिसके बाद उसका शव रेल पटरी पर 20 अगस्त को देखा गया। जिसके बाद मृतक सूरज विश्वकर्मा के परिवार वालों ने तमनार थाना में सूचना दिया। पुलिस के बताए अनुसार मृतक का दाहिना हाथ टूटा है और सिर पैर पर चोट का निशान है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसके साथ किसी ने मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी वहीं पुलिस ट्रेन से ठोकर लगने की संभावना जता रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिलने की बात कह रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

