खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोलकाता में एक 31 वर्षीय डॉक्टर युवती के साथ हुई क्रूर यौन हिंसा और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भयावह घटना और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रक्षाबंधन के दिन हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में, ‘मेरी रात, मेरी सडक़’ समूह द्वारा बिलासपुर में एक नाइट मार्च का आयोजन 22 अगस्त की रात में किया जा रहा है। समूह की संयोजक, अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने इस मार्च में सभी नागरिकों से शामिल होने की अपील की है।
अधिवक्ता शुक्ला का कहना है कि ‘हमारे देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हमें एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। यह मार्च कोलकाता की घटना सहित देश की हर महिला के न्याय और सुरक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से लें और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में योगदान दें। इस नाइट मार्च के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ प्रियंका शुक्ला ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 22 अगस्त को रात 8 बजे बिलासपुर के रिवर व्यू पर आयोजित इस नाइट मार्च में शामिल हों।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

