खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद एक बार फिर पूरे प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे की जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। गांव की सड़कें जलमग्न हो गए हैं। वहीं आज गुरूवार से प्रदेश में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। प्रदेश में एक जून से 21 अगस्त तक 855.8 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक है।
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश और उसके पास आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। संबंधित चक्रवती परिसंचरण औसत समुद्र तल 9.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार प्रदेश में सिस्टम बनने की वजह से दो दिनों तक एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में बीते दिन बुधवार की शाम से मूसलाधार बारिश हो रही है। रात से लेकर सुबह तक अच्छी बारिश हो रही है। इसके साथ प्रदेश के अधिकांश जगहों पर आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। दूसरी ओर कोरबा जिले में देर रात घर चमक के साथ आकाशीय बिजली और झमाझम बारिश शुरू हुई, जिससे पूरे जिला जलमग्न हो गया। कई जगहों के मुख्य मार्ग पर जल भराव हो गया है। जिसकी वजह से आवाज आई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नदी नाले भी उफान पर हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

