खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ST-SC आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज यानी 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ (21 august bharat bandh) का आह्वान किया है।भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर विपक्ष की कांग्रेस पार्टी पर कुत्सित राजनीत कर देश को अराजकता में झोंकने का षड्यंक्ष करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस बंद पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि जब केंद्र सरकार ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है – की ST-SC आरक्षण में क्रिमी लेयर लागू नहीं होगा – तब कल 21 अगस्त 2024 को भारत बंद के आह्वान का औचित्य क्या है ? बता दें, दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है। नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग की है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

