खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। लछनपुर के शासकीय धरसे को निजी लाभ के लिए बिल्डर द्वारा सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर लिया गया है। राजस्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और मामले की जांच करवाकर बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। आरोप है कि नारायणी बिल्डर पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित शासकीय धरसा में कब्जा पाया गया है।
नायब तहसीलदार जांजगीर निर्माण कार्य में स्थगन आदेश जारी करते हुए अतिक्रमण करने वाले बिल्डर को न्यायालय में जवाब पेश करने निर्देशित किया है। ग्राम पंचायत लछनपुर के बगल से निकली धरसा जो दर्रा भाटा की तरफ सड़क निकली है। उस धरसे में निजी लाभ के लिए बिल्डर द्वारा शासकीय धरसा में अतिक्रमण कर कब्जा बनाया जा रहा है।
इसके बाद राजस्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच के लिए पटवारी को निर्देशित किया था जांच उपरांत पटवारी ने तहसीलदार को जांच प्रतिवेदन दिया जिसमें शासकीय जमीन पर सड़क का निर्माण करना प्रतिवेदित किया गया। जिसके आधार पर जवाब पेश करने न्यायालय में तलब किया है। इसके अलावा लछनपुर के सरकारी घांस जमीन पर कई लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। लेकिन अधिकारियों के साथ साठ गांठ के कारण कोई करवाई नहीं होती है। कब्जाधारियों के चलते सरकारी जमीन खत्म हो रही है। दूसरी ओर जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

