खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा प्रवास के दौरान हरिभूमि के वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनकी परिवार जनों से सौजन्य भेंट मुलाकात की और पूरे परिवारजनों से चर्चा करते हुए सभी का हाल-चाल जाना।
सौजन्य भेंट-मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अवगत कराया गया कि पत्रकार महेश मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, फिलहाल घर पर है और समय-समय पर पहुच कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनके परिवारजनों और पत्रकार श्री मिश्रा से चर्चा करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर कैलाश चन्द्रवंशी, मनिराम साहू, संजीव पांडेय सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

