खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित आकस्मिक निधि परिचारक को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक ने परिचारक संजय कुमार यादव की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं।
संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि 3 वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति के आदेश शासन द्वारा दिए गए है। इसी क्रम में बिल्हा ब्लॉक के पशु औषधालय पासीद में पदस्थ परिचारक संजय कुमार यादव के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। वे बिना अनुमति के दिनांक 17 दिसम्बर 2019 से कार्यालय में अनुपस्थित रहे हैं। उन्हें इस संबंध में बारम्बार पत्र प्रेषित किया गया। 31 मई 2024 को समाचार पत्र के जरिए उपस्थिति के लिए नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन उनके द्वारा उपस्थिति नहीं दी गई। लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने के कारण संजय कुमार यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त किया गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

