खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के पत्रों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की। कलेक्टर ने बैठक के दौरान रैंडमली तीन हितग्राहियों – श्री दुकलहा कुर्रे, श्री मनीराम साहू, और श्रीमती रेशमी पाठक-से फोन पर संपर्क कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानी। साथ ही उन्होंने प्रकरणों के निराकरण की स्थिति से वाक़िफ़ हुए। हितग्राही श्री दुकलहा कुर्रे ने बताया कि उन्हें अपने निजी पेड़ काटने की अनुमति मिल गयी ।उन्होंने विधिवत पेड़ भी कट गये है। वही श्रीमती रेशमी पाठक के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।’
’बैठक में, कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर उपस्थित नहीं होने वाले तथा अन्य अनैतिक गतिविधियों में लिप्त कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित और देर से आने वाले अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये।’
उन्होंने जिला नागरिक आपूर्ति निगम और संबंधित अधिकारियों को चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलर्स पर सख्त कार्रवाई करने कहा।इसके अलावा जिले के सभी एसडीएम को सरकारी जमीन अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को कक्षा छठवीं के पत्र बच्चों को जवाहर ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश कराने कहा।
इसके अलावा, कलेक्टर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री के झालम में प्रस्तावित गौ-अभयारण्य कार्यक्रम के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी में कोई कसर न छोड़ने के लिए कहा, जिससे मुख्यमंत्री का दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल,अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयी, सहित संयुक्त कलेक्टर,जिले के एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों में लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करें और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

