खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। सोमवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला-कबीरधाम के घोष विभाग ने द्वारा अपने वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत सावन पुर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के खजुराहो भोरमदेव मंदिर परिसर में *भोरमदेव शंखनाद* घोष वादन कार्यक्रम का आयोजन 19 अगस्त 2024, सोमवार को प्रात: 9 बजे किया गया जिसमें जिला घोष प्रमुख मनहरण वर्बे ने बताया कि कबीरधाम जिला के घोष वादकों अपने नियमित अभ्यास करते रहते हैं, समाज में नये घोष वादकों को तैयार करना भी एक चुनौती पुर्ण कार्य है, घोष की धुन अपने ओर आकर्षित करता है।
शंख,वंशी,आनक, झल्लारी, त्रिभुज, प्रणव की जब एक साथ बाजता है,उस धुन की ओर सब का ध्यान सहज रूप में आकर्षित हो जाता है उस धुन में खो जाता है, समाज में नये घोष वादकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ने का प्रयास है।
भोरमदेव शंखनाद में किरण,उदय, भूप एक, दो रचना का वादन करते हुए साथ भोरमदेव मंदिर परिसर का परिक्रमा किया गया। डमरू के वादन के पश्चात घोष दण्ड संचालक के अनुसार तीस मिनट तक घोष वादन किया गया।
भोरमदेव शंखनाद कार्यक्रम में शंख,वंशी, आनक,झल्लारी, त्रिभुज, प्रणव वादकों की एक पथक दल ने पुर्ण वादन किरण, अंदर,भुप रचना वादन करते हुए टिक टिक प्रयोग किया।
भोरमदेव शंखनाद घोष कार्यक्रम में जिला कार्यवाह शत्रुहन नेताम,सह जिला कार्यवाह रवि वर्मा, जिला घोष प्रमुख मनहरण वर्बे, दुर्ग विभाग शारीरिक शिक्षा प्रमुख सीताराम धुर्वे, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख बीरेलाल पटेल,सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजकुमार विश्वकर्मा आदि के साथ घोष वादक दल के साथ ज्येष्ठ, श्रेष्ठ,बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे। विस्तृत जानकारी जिला प्रचार प्रमुख संजय धुर्वे द्वारा दी गई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

