खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। थाना अकलतरा आरोपी सूरज बंजारे द्वारा गला दबाकर मारा गया। मृतिका सुखमनी बाई उम्र 40 साल निवासी पुराना थाना अकलतरा के पास विवरण इस प्रकार है कि सूचक रमेश अहिरवार निवासी पुराना थाना अकलतरा के पास अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इसकी पत्नी सुखमनी बाई उम्र 40 वर्ष की शराब के नशे में अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ घुमते हुए पुराना थाना अकलतरा की ओर जाते देखे थे उसके बाद वह रात में घर वापस नही आई तो परिजन के द्वारा आस पास मे पता तलाश किए लेकिन मृतिका सुखमनी बाई का कही पता नही चला पता चला कि सुखमनी बाई जो खोड जाने वाले रोड किनारे आंगनबाडी के पास बेहोश हालत मे पड़ी है कि सूचना पर उसके लडका जाकर देखे तो सुखमनी बाई आंगनबाडी के पास रोड किनारे घास के बीच मे पडी थी जिसकी मृत्यु हो गई है की सूचना मिलने पर थाना अकलतरा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
मर्ग जांच को गंभीरता से लेते हुए एवं मृतिका की शव संदिग्ध हालत में पाये जाने से तत्काल फोरेंसिक टीम के साथ अकलतरा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका की शव का पंचनामा कार्यावाही कर सीएचसी अकलतरा से शव का पीएम कराया गया है शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञातआरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराधक क्रमांक 380/2024 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया ।हत्या जैसे घटना को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अज्ञातआरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया। विवेचना क्रम में गठीत टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना हुये थे। इसी दौरान अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दिनांक 15.08.2024 के रात्रि अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ मृतिका को घुमते देखने पर आरोपी सूरज बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर कडाई से व मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर बताया कि इसके माता पिता को टोना जादू कर मृतिका के द्वारा मारा है की रंजिश पर से अपने हाथ से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किया गया ।विवेचना दौरान आरोपी सूरज बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

