खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CBI रेड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान आया है। सीएम ने कहा, लिख रहे हैं सुशासन का नया अध्याय – प्रदेश के युवाओं को मिलेगा न्याय, छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने पीएससी जैसी स्वच्छ छवि वाले संस्थान में घोटाला कर उसको बदनाम किया, प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अब सुशासन की सरकार में घोटालों की तह तक जांच हो रही है, कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। युवाओं को न्याय मिलकर रहेगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में CBI ने बुधवार सुबह कई जिलों में एक साथ छापा मारा है। इनमें पूर्व राज्यपाल के सेक्रेटरी अमृत खालको, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवाली और श्रम पदाधिकारी सुनीता जोशी का मायका महासमुंद का हरदी गांव शामिल है।

