खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन के अंतिम दिन पास की कालाबाजारी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पास 2000 रुपये में बेचे गए और श्रद्धालुओं को पहले सर्किट हाउस बुलाकर फिर फुरसत के पल स्थित हुमन साहू के घर पास प्राप्त करने के लिए कहा गया। इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ है, जिसमें ललित साहू नामक व्यक्ति को यह बताते हुए सुना जा सकता है कि 2000 रुपये में पास हुमन साहू के निवास से मिलेगा।
इस मामले में प्रशासन की संलिप्तता भी सामने आई है, क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ कि कोई भी वीआईपी आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचा। वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। आयोजन समिति पर आरोप है कि उन्होंने डुप्लीकेट पास बनाने वाले को अभयदान दिया। साथ ही भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

