खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार हरेली आज है। हरेली में किसान कृषि एवं लोहे के सभी औजारों और पशुओं की पूजा करते हैं। हरेली का अर्थ है “हरा” और “ली” का मतलब “लाना”, यानी हरियाली लाना। प्रदेश में उन्नत कृषि, पशुधन के उत्तम स्वास्थ्य, प्रदेश में हरियाली खुशहाली के लिए पर्व मनाया जाता है। ग्रामीण अंचलों में गेड़ी चढ़ाई की भी परंपरा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में कई स्थानों पर आयोजित हरेली कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित समय के अनुसार, सीएम साय 11 बजे सीएम हाउस में आयोजित हरेली कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3 बजे शंकर नगर स्थित हरेली कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3.40 बजे साहू समाज के द्वारा तेलीबांधा तालाब में आयोजित हरेली कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4:30 बेस्ट ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे एनकेडी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद 6:30 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निवास वापस पहुंचेंगे।

