खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रविवार दिनांक 28 जुलाई को 2024 बोल बम सरकार परिवार क्षेत्र पिपरिया द्वारा कावड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन रानीसागर में किया गया था खीर पूरी पोहा,चना चावल, सब्जी ,फल मीठा आदि की व्यवस्था की गई थी यह आयोजन का 15 वाँ वर्ष था चिकित्सको की भी व्यवस्था उपलब्ध करायी गई ,इस वर्ष लगभग चार से पांच हजार कावड़ियों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया।
यहां सिमगा, बेमेतरा, नवागढ़, दाढ़ी, बेरला आदि छेत्र से कावड़ियों का आगमन हुआ।इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं का तन, मन ,धन से पूरा सहयोग रहता है बोल बम सरकार परिवार पिपरिया कवर्धा द्वारा बाबाधाम के लिए नौ अगस्त 2024 बिलासपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे ,105 कि.मी. की पदयात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथधाम पहुँचकर बाबा बैद्यनाथ की जलाभिषेक कर कबीरधाम जिले की सुख शान्ति एवं समृद्धि की कामना करेंगे।

