खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष होरी राम साहु जी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन (सिग्नल चौक) कवर्धा में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवम् शहीद चंद्रशेखर आजाद जी तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिसाहू दास महंत जी* की पुण्यतिथि पर पुष्पमाला, गुलाल लगा कर श्रंद्धाजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
महापुरुषों के जीवन, विचारों पर गोष्ठी कार्यक्रम रखा गया कार्यकर्ताओ द्वारा एक एक करके देश के प्रति किये गए योगदान संघर्ष, एवम उनके जीवन पर अपनी बात रखी एवम महापुरुषों के कार्यों पर प्रकाश डाला गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *होरीराम साहू* ने महापुरुषों के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी समाज सुधारक बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उन्हें लोकमान्य के नाम से भी जाना जाता है। तिलक ने देश के लिए मर मिटने के लिए नारा दिया ” स्वराज हमार जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। जिसे पूरे देश मे क्रांति ला दी तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाता है।

