खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के बॉर्डर गढ़चिरौली में 12 नक्सली मारे गए हैं, किसी भी जवान को कोई क्षति नहीं पहुंची है… बीजापुर में एक अन्य घटना हुई है जहां STF के दो जवान IED के ब्लास्ट से शहीद हो गए हैं… 4 जवान घायल हुए हैं, वे सभी खतरे से बाहर हैं… मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सारी घटनाएं जल्द बंद होंगी और पूरे बस्तर में शांति की स्थापना होगी।
बता दें कि बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED की चपेट में आने से STF के 2 जवान शहीद हो गए हैं। 4 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आए। पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

