Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

    November 26, 2026

    लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
    • लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
    • जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
    • संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
    • पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
    • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » खाद बीज के लिए किसानों को न हो परेशानी, गांवों में जाकर लें उपल्धता की जानकारी- कलेक्टर
    दुर्ग

    खाद बीज के लिए किसानों को न हो परेशानी, गांवों में जाकर लें उपल्धता की जानकारी- कलेक्टर

    adminBy adminJuly 2, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    आगामी मानसून के मद्देनजर बाढ़ और जलजमाव की समस्याओं से निपटने पहले ही कर लें पूरी तैयारी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिले के कार्यों की समीक्षा करने समय सीमा बैठक ली। समय सीमा की बैठक आमतौर पर सरकारी कार्यों की समीक्षा और शासन के योजनाओं की प्रगति की जांच के लिए आयोजित की जाती है। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शासकीय कार्यों के कामकाज की रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और विकास कार्यों की प्रगति, सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन, और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, सर्व एसडीएम, सर्व जनपद सीईओ, सर्व सीएमओ सहित जिला के अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर शर्मा ने सभी निर्माण एजेंसियों के धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई और समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सड़कों के किनारे पौधारोपण के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर उपयुक्त स्थल देखकर पौधारोपण करने को कहा। उन्होंने मरम्मत योग्य शाला भवनों की जानकारी ली और प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने 4 जुलाई को होने वाले शाला प्रवेश जिला स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली और कहा की सभी ड्यूटीवार अपने अपने कार्यों को सम्पन्न करेंगे साथ ही उक्त स्थल पर पौधारोपण भी करेंगे, इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम अच्छे से करने के निर्देश दिए। आगामी मानसून के मद्देनजर कलेक्टर ने बाढ़ और जलजमाव की समस्याओं से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया और बाढ़ आपदा के पहले मॉक ड्रिल कर सतर्क रहने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सप्ताह में सभी जनपद, नगरीय निकाय और विभागवार प्लान तैयार करें कि नदी किनारे बसे गांवों में आपदा से निपटने के लिए क्या तैयारी की गई है द्यजिलाधीश ने राजीव युवा मितान योजना की प्रगति की जानकारी ली और अगले तीन दिवस के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश जनपद सीईओ को कहा।

    बैठक में कलेक्टर ने कृषि के लिए खाद बीज वितरण, महतारी वंदन और पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आधार का केवायसी और भूमि सीडिंग कराने की स्थिति की जानकारी लेकर संबंधीत अधिकारी से कहा कि सभी महिला हितग्राही और किसानो का केवायसी और सीडिंग कराएं, ताकि योजनाओ का लाभ तुरंत मिले। खादबिज़ की जानकारी देते हुये कृषि अधिकारी ने बताया की जिले में जिले में 97 प्रतिशत खादबिज़ प्राप्त हुई हैं जिसमे से 77 प्रतिशत किसानो को वितरित कर दिया गया हैं। कलेक्टर शर्मा ने खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन राशन दुकानों से वसूली कार्य किया जाना है, उन वसूलियों को शीघ्र करें। साथ ही राशन आवंटन का रिकॉर्ड सिर्फ एप या वेबसाइट लॉगिन में नही देखें, बल्कि मैदानी राशन दुकानों में जाकर क्रॉस चेकिंग करें। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी से जिले में वितरित राशन कार्ड की जानकारी ली और 1 सप्ताह के भीतर सारे राशन कार्ड को शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव, भंडारण, राइस मिलरों को जारी डीओ, निराकरण आदि के संबंध में चर्चा की।

    कलेक्टर ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन पर सख्ती से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अस्पताल में रात के समय डॉक्टर को उपलब्ध रहने को कहा ताकि इमरजेंसी परिस्थिति में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने वर्षा ऋतू में होने वाले मौसमी बीमारी से निपटने आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नविन क़ानून व्यवस्था के बारे में बताते हुये कहा की आगामी महीने में सर्व ग्राम पंचायतों में नविन आपराधिक विधी अधिनियमों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना हैं। जिलाधीश ने पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी ली और जल्द से जल्द पात्र हितग्राहीयों का आधार सिडिंग कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों की स्थिति सुधारने और छात्रों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए और सभी अधिकारीयों से सभी स्कूलों में नेवता भोज कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की अपने स्कूल परिसर का वातावरण स्वच्छ रखें। अपने स्कूल के बच्चों के पालकों को बुलाकर पालक-बालक बैठक आयोजित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में चर्चा कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करें।

    कलेक्टर ने बारिश से पूर्व बिजली संबंधित सभी मरम्मत कार्यों का शीघ्र पूर्ण करने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र मे सुधारने लायक ट्रांसफार्मर को सुधारे जाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हे बिजली के चलते कृषि कार्य में असुविधा ना हो। इसके साथ आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी किया जाना सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने ग्रामीण अंचल या खेतों में लटकते हुये तार कनेक्शन तत्काल ठीक कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को जिले में चल रहे अवैध शराब की बिक्री की जांच कर उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर शर्मा ने जल शक्ति अभियान, ध्वनि प्रदूषण कार्यवाही, आवारा पशुओं की जानकारी, विकसित छ.ग. की दस्तावेज, आ.बा. कार्यकर्ता की नियुक्ति की जानकारी, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, लंबित राजस्व प्रकरणों, जनदर्शन में लंबित प्रकरणों आदि पर विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

    November 26, 2026

    निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

    By Khabar WorldNovember 26, 20260

    जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री नेसुनी पीड़ा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री…

    लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

    November 26, 2026

    संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

    November 26, 2026

    लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

    November 26, 2026

    संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

    November 26, 2026

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    November 26, 2026

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.