खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ईरिकपाल में दोहरे हत्याकांड के वारदात को अंजाम देने वाले 06 आरोपियो चैनसिंह गागड़े, जितेन्द्र उर्फ तुलसीराम नाग, मनीराम नाग, विष्णु गागड़ा, वासुदेव गागड़ा, मानसिंग गागडे को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियो के द्वारा हत्या के मामले में स्वीकारोक्ति पश्चात न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियो की पता तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ज्योति कश्यप निवासी ईरिकपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनके पिता शंभुनाथ कश्यप ने सन 1993 में पारो,विष्णु, चैनसिंह व विरेन्द्र से जमीन खरीदे थे जिसमें करीबन 30 सालो से अब तक जमीन में काम करते आ रहे है। जिस पर चैनसिंह,विष्णु व उनके लडको के द्वारा पिछले साल जमीन हमारा है, बिक्री नहीं किये है, कहकर लड़ाई लगड़ा करते आ रहे है। 11जून 2024 को दोनो भाई योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप खेत में काम करने वाले हेमराज और बनवीर के साथ खेत में जोताई कर धान छिडक कर वापस आते समय कबरीन 10-12 लोग डंडा,तीर-धनुष, फरसा,कुल्हाड़ी हाथ में लेकर छौडते हुये आये गाली गलौच करते हुये योगेश को तीर से मारे और उसे पकडकर कुल्हाडी, फरसा से गले में प्राण घातक वार चोंट पहुंचाकर हत्या किये उसके बाद चंद्रशेखर कश्यप को सभी मिलकर धारदार कुल्हाड़ी और फरसा से गले व पैर हाथ पर प्राणघातक वार कर हत्या करने की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध (धारा 147,148,149,302 भादवि0) का अपराध दर्ज कर,
बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गितिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल पर मिले तकनीकी एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के अनुरूप पतासाजी टीम द्वारा अलग अलग स्थानो से दोहरे हत्याकांड में शामिल चैनसिंह गागड़े, जितेन्द्र उर्फ तुलसीराम नाग, मनीराम नाग, विष्णु गागड़ा, वासुदेव गागड़ा, मानसिंग गागडे की पहचान कर घटना के संबंध में विस्तृत पुछताछ पर बताये कि अपने अन्य साथियो के साथ सभी आपस में एक दुसरे से बातचीत कर, घर में इकट्ठा होकर योजना बनाये और योगेश कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप खेत में धान बुनाई कर रहे, जिसका आज हत्या करना ही है। कहकर एक राय हुये और टंगिया,फरसा,तीर-धनुष व डंडा लेकर सभी खेत गये वहाॅ पर योगेश और चंद्रशेखर दोनेा भागने का प्रयास कर रहे थे। तब योगेश को तीर मारकर पकडने पर उसका छोटा भाई चंद्रशेखर अपने मोबाईल से वीडियो बना था। तब दोनो भाई को हम सब मिलकर हत्या करने की नियत से गर्दन पर प्राण घातक वार कर हत्या करना स्वीकार किये है।

