खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में माॅब लिंचिंग का मामला सामने आया है, यहां अज्ञात आरोपियों ने ट्रक में मवेशी लेकर जा रहे तीन में से दो युवकों की पीट पीटकर हत्या कर दी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गौ तस्करी के आरोप में अज्ञात आरोपियों ने ट्रक में मवेशी लेकर जा रहे तीन युवकों को इतना पीटा की दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल, घटना की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

