खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के गैर मान्यता वाले स्कूलों को नियमानुसार मान्यता देने या बंद करने की माँग को लेकर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया प्रदेश प्रभारी हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे ने आरोप लगाया की राजधानी में गली मोहल्ले में केपीएस के अनेक गैर मान्यता स्कूल चलाया जा रहा है।
एनएसयूआई लगातार इसकी सूचना कारवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को देते रहा है पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कारवाई नही किया जाता है जिसको लेकर एनएसयूआई ने काली पट्टी बांध कर डीआईओ कार्यालय का घेराव किया है।

