खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत बरकई पुल के पास बाइक से अवैध गांजा परिवहन कर रहे आरोपी अभिषेक रॉय पुलिस ने 29 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा, रायगढ़ से फरसगांव की ओर आ रही एक बाइक में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर बरकई पुल के पास नाकेबंदी की गई।
बाइक को रोककर तलाशी ली गई तो आरोपी अभिषेक रॉय निवासी रायगढ़ डीएनके जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के कब्जे से कुल 29 किलो अवैध गांजा व एक डीलक्स बाइक को जब्त किया है। गांजा की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए व जब्त बाइक की कीमत 50 हजार रुपए जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई उपरांत आज रविवार को आरोपी को अभिषेक रॉय को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

