खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत अशोका लाईफ स्टाईल धरमपुरा नंबर 03 के पार्किंग में खड़े वाहनो को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर, कालोनी वासियो से लड़ाई झगडा करने वाले शातिर बदमाश सुरज दुल्हानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शातिर बदमाश सुरज दुल्हानी शराब के नशे की हालत में वाहन को लापरवाही पर्वूक लाकर,काॅलोनी के पार्किंग में खड़े तीन वाहनो को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। काॅलोनी वासियो के हस्तक्षेप करने पर उनको वाहन से दबाकर मारने और हंगामा करने वाो आरोपी सुरज दुल्हानी को पुलिस टीम के समझाने के बावजुद उग्र होकर पुलिस के मौजुदगी में काॅलोनीवासियो के साथ लडाई झगडा गाली गलौच धक्का-मुक्की पर उतारू था। जिसे प्राथीयो के रिपोर्ट पर आरोपी सुरज दुल्हानी के खिलाफ अप.क्र. 237/24 धारा 294,323,506 भादवि, अप.क्र. 236/2024 धारा 279,427 भादवि0, 185 एमव्ही. एक्ट तथा धारा 151 जाफौ. के तहत कार्यवाही उपरांत आज रविवार को जेल दाखिल किया गया है।

