खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मारीकोडर निवासी लड़के पक्ष ने जबरन लड़की को घर से उठाकर उसकी मर्जी के खिलाफ विवाह के लिए अगवा कर अपने साथ ले गए। जहां लड़की ने लड़के के घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मरडूम पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद पुलिस ने मृतक लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद मामले की विवेचना कर रही थी, आज मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मारडूम पुलिस ने लड़के पक्ष के बल्ली मण्डावी, आयतु मण्डावी, जब्बो मण्डावी, बिजनू मण्डावी, बिजलू कश्यप उर्फ बिजलू पदामी, चैतू उर्फ माता, मनकू मण्डावी सभी को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में धारा 306, 34, 342, 366 आईपीसी के तहत कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है।
मारडूम थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि 25 अप्रैल को मारीकोडर निवासी बल्ली मण्डावी ने अपने बेटे आयतू मण्डावी की सगाई 02 वर्ष पहले अपने ही गांव की एक लड़की से कराई थी। सगाई के बाद लड़की के परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण विवाह नही करा रहे थे, इसी बीच लड़के पक्ष के द्वारा विवाह के लिए दबाव बना रहे थे। वहीं लड़की जिससे उसकी सगाई हुई थी, उससे विवाह नही करना चाहती थी, और वह लगातार मना कर रही थी, लेकिन लड़के पक्ष के द्वारा 25 अप्रैल को जबरन अगवा कर लड़की को उसके चाचा के घर स्कूल पारा ले गए, लडकी के परिजनों द्वारा इसका विरोध करने के बावजूद लड़की को इच्छा के विरुद्ध उसे अपने साथ घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया, जहां लड़की ने उसी बंद कमरे में 26 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर लड़के पक्ष के 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

