खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित भीमापुरम गांव में नक्सलियों ने एक घर में जबरदस्ती आईईडी छिपाकर रखने कहा था। आज रविवार सुबह घर में छिपाकर रखे गये आईईडी में जोरदार विस्फोट हो गया, विस्फोट की चपेट में आने से 02 ग्रामीण महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बंदूक के बल पर एक ग्रामीण के घर में आईईडी रखी थी, इसके लिए गांव वालो ने मना भी किया था। लेकिन नक्सलियों ने जबरदस्ती रख दिया, इस आईईडी में अचानक जोर का विस्फोट हुआ विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं, वहीं दूसरी महिला घायल है। घायल को अस्पताल लाने की कवायद की जा रही है। सुकमा पुलिस का कहना है कि विस्फोट की जानकारी मिली है, इसकी तस्दीक की जा रही है।

