खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 227 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा झोला मे पाम्पलेट पर्चा लेकर शासन विरोधी पाम्पलेट चिपकाने के उद्देश्य से बेंगपाल, टाहकवाड़ा की ओर घूम रहे है।
उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना तोंगपाल से जिला बल, डीआरजी सुकमा का बल एवं 227 वाहिनी सीहआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 बेंगपाल, टाडकावाड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम बेंगपाल के पास से नक्सलियों के दरभा डिवीजन अन्तर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सली मद्दगार सोमारू उर्फ सोनारू नाग पिता स्व. लक्ष्मण नाग निवासी बेंगपाल थाना तोंगपाल जिला सुकमा को गिरफ्तार कर पूछताछ में बताया कि नक्सली नेताओं के कहने पर शासन-प्रशासन के विरोध में मार्ग पर नक्सली पाम्पलेट/पर्चा लगाना तथा पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर रहा था। जिसके कब्जे से नक्सली पाम्पलेट/पर्चे बरामद किया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने पर सोमारू उर्फ सोनारू नाग के खिलाफ थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 8(1)(3)(5) छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाह उपरांत आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

