खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 25 मई से प्रारंभ हो रहे नौतपा में नौ दिनों तक पड़ने वाले ऊर्जा नक्षत्रों के प्रकोप से सूर्य के आग उगलने का अनुमान है। अर्थात तेज गर्मी से धरती खूब तपेगी।
मौसम विभाग ने शनिवार को रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आएगी. राजधानी में नवतपा के एक दिन पर सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाया. इसके कारण लोग दिनभर भारी गर्मी से परेशान रहे. गर्मी इतनी अधिक थी कि कूलर, पंखों से भी राहत नहीं मिल रही थी.मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. शनिवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।

