खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत तोयनार, डीआरजी एवं छत्तीसगढ़ बल 19/सी कैंप तोयनार की संयुक्त टीम चिन्तनपल्ली की ओर एरिया डामिनेशन पर निकली थी।
अभियान के दौरान 01 मार्च 2024 को जनपद सदस्य तिरूपती कटला की हत्या में शामिल 03 नक्यलियों मुन्ना मुड़मा (मिलिशिया कमाण्डर),राजू मुड़मा (डीएकेएमएस सदस्य), लखमू मुड़मा (भूमकाल मिलिशिया सदस्य)को चिन्तनपल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2022 में मोरमेड़ सरपंच की हत्या में भी शामिल थे। मिलिशिया कमांडर मुन्ना मुड़मा के विरूद्ध थाना तोयनार में 03 स्थाई वारंट लंबित है। उक्त नक्सलियों के विरूद्ध थाना तोयनार में वैधानिक कार्रवाई उपरान्त न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

