खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से मिलने वाली सुरक्षा, सुविधा व विकास से प्रभावित होकर नक्सल संगठन में सक्रिय 02 महिला सहित कुल 03 नक्सलियों क्रमशः 01. महिला सोड़ी सुक्की पति सोड़ी मासा (अरलमपल्ली पंचायत केएएमएस अध्यक्ष ईनामी 01 लाख रूपये ) निवासी अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली , 02. मुचाकी लखमू उर्फ देवा पिता स्व. मुचाकी हिड़मा (बुर्कलंका आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष) निवासी बुर्कलंका कोयापारा थाना किस्टाराम एवं 03. महिला कवासी मंगी पिता पोज्जा( सिंघनमड़गू आरपीसी मिलिशिया डिप्टीकमाण्डर) निवासी छोटेकेड़वाल थाना चिंतागुुफा जिला ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में अनामी शरण, द्वितीय कमान अधिकारी 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
ईनामी महिला नक्सली सोड़ी सुक्की को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में रेंज फिल्ड टीम सुकमा, मुचाकी लखमू उर्फ देवा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में विशेष आसूचना शाखा सुकमा एवं महिला नक्सली कवासी मंगी को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में 02 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का योगदान रहा। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगें।

